चित्रक जड़ी-बूटी: पेट, जोड़ों, त्वचा और श्वसन रोगों में चमत्कारी लाभ देने वाली दुर्लभ आयुर्वेदिक औषधि
चित्रक एक दुर्लभ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग पेट, जोड़ों, त्वचा और श्वसन रोगों में वर्षों से होता आ रहा है। इसकी जड़ में एंटी-डायबिटिक, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अल्सर गुण पाए जाते हैं। बच्चों में पेट के कृमि रोग, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग और खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं में चित्रक का सेवन या लेप लाभकारी होता है। सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह जरूरी है।