‘माफियागिरी दिखाई तो मिट्टी में मिला देंगे’, बच्चे की मौत पर CM योगी की सपा को चेतावनी

CM Yogi Warning:

CM Yogi Warning: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की PDA रथयात्रा के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन को दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में दोबारा माफियागिरी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माफियागिरी दिखाने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शाम को पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

CM Yogi Warning: सपा की रथयात्रा के दौरान हुई थी बच्चे की मौत

दरअसल, बुधवार को गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस हादसे का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि एक मासूम की जान चली गई, लेकिन जिन लोगों पर इसकी जिम्मेदारी है, उनकी तरफ से संवेदना का एक शब्द तक सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चे के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि वह खुद शाम को पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

CM Yogi Warning: ‘दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, पीढ़ियां याद रखेंगी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिए कि सड़क पर अराजकता फैलाने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे अराजकता और गुंडागर्दी का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

2017 से पहले के गोरखपुर का किया जिक्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के गोरखपुर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय शहर की पहचान माफिया और मच्छरों से होती थी। सीएम योगी ने इंसेफेलाइटिस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बीमारी के कारण मासूम बच्चों की जान जाती थी, लेकिन तत्कालीन सरकारों के नेताओं ने अस्पतालों में जाकर मरीजों का हाल जानने तक की जरूरत नहीं समझी।

सपा पर माफिया को संरक्षण देने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान गरीबों के आवास, राशन और पेंशन जैसी सुविधाओं पर भी कब्जा किया जाता था। वहीं, भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के 65 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े- UP Election 2027: आजम खान की रिहाई अखिलेश यादव के लिए कितनी अहम? विधानसभा चुनाव में कैसे होगा फायदा

CM Yogi Warning: योगी की उपद्रवियों को सख्त चेतावनी त्योहार बिगाड़ने वालों की खैर नहीं!

CM Yogi Warning:

CM Yogi Warning: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है कि त्योहारों को बिगाड़ने वालों के प्रति सरकार कोई नरमी नहीं बरतेगी। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडरों की घोषणाएँ भी दोहराईं। सीएम का कड़ा संदेश … Read more