चेन्नई और हैदराबाद की बड़ी भिड़ंत में कौन मारेगा बाजी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच का पूरा हाल
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चेन्नई को जीत की सख्त जरूरत है, जबकि हैदराबाद जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।