मंदिरों के जरिए दुनिया से रिश्ते मजबूत कर रहा भारत, पीएम मोदी की नई सांस्कृतिक कूटनीति बनी वैश्विक पहचान

पीएम मोदी की मंदिर कूटनीति का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रम्बानन मंदिर दर्शन ने भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई पहचान दी। बांग्लादेश, नेपाल, वियतनाम, कंबोडिया, बहरीन, श्रीलंका और लाओस में मंदिरों व विरासत संरक्षण के जरिए भारत अपने ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत कर रहा है।

कुआलालंपुर में भारतीय संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय संस्कृति की झलक उस वक्त देखने को मिली, जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय सांस्कृतिक केंद्र (NSCBICC) ने पारंपरिक भारतीय नृत्य में सबसे अधिक कलाकारों की भागीदारी का रिकॉर्ड बना दिया। मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी। यह संस्था मलेशिया में होने वाली असाधारण और उल्लेखनीय उपलब्धियों का आधिकारिक रिकॉर्ड रखती है।