भोपाल में टैक्सी हड़ताल का असर: स्टेशन पर कैब नहीं मिली, ऑटो चालकों ने मांगा डेढ़ से दो गुना किराया

कैब बंद, ऑटो ने बढ़ाया किराया

भोपाल में टैक्सी चालक संघ की हड़ताल से ओला, उबर समेत अन्य कैब सेवाएं बंद हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैब नहीं मिलने पर ऑटो चालकों द्वारा ज्यादा किराया वसूलने की शिकायतें सामने आई हैं। संघ ने मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी है।

भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण पर होगा मंथन

भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन, संस्कृति पर फोकस

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, संग्रहालय, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग पर चर्चा हुई। प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक महोत्सव मुख्य आकर्षण रहे। आगामी बैठक में साझा घोषणा पत्र और भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तय की जाएगी।

भोपाल में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नर्मदापुरम में पुलिस से झड़प, बैरिकेड्स तोड़ आगे बढ़े किसान

भोपाल में किसान आंदोलन, MSP पर बढ़ा दबाव

भोपाल में किसान MSP पर मूंग की पूरी खरीद और खाद वितरण में टोकन सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने सरकार को बातचीत के लिए समय दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी गई है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अब राजनीति नहीं करेंगे, धर्म रक्षा के काम में जुटेंगे

Bhopal: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अब राजनीति नहीं करेंगे, धर्म रक्षा के काम में जुटेंगे

Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजनीति नहीं, बल्कि धर्म रक्षा के लिए काम करने का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक की पद यात्रा करने वाले हैं, यह घोषणा उन्होंने पिछले दिनों की थी। अब उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा के लिए काम … Read more

ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर चोरी, पुलिस से भिड़े बदमाश

राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के घर देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। संदिग्धों की तलाश के दौरान तीन युवक मिले, जिन्होंने पुलिस से हाथापाई की और फरार हो गए।

बड़वानी में बारिश, 30 जिलों में अलर्ट; प्रदेश में सामान्य से 52% कम बरसात

 MP Weather Update:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर बड़वानी जिले के सेंधवा में मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्से अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। MP Weather Update: 52% कम बारिश, … Read more

MP Weather Alert: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में बरसेंगे बादल

MP Weather Alert:

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल और ग्वालियर संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

MP Weather Alert: इंदौर-उज्जैन समेत 30 जिलों में बारिश के आसार-

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है।

MP Weather Alert: इन जिलों में नहीं है बारिश का अलर्ट-

खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।

MP Weather Alert: रविवार को कई जिलों में हुई तेज बारिश-

रविवार को भोपाल, सीहोर, इंदौर, रायसेन और खरगोन सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। भोपाल में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जबकि रायसेन में कुछ मकानों के छप्पर उड़ गए। खरगोन में कृषि कार्य भी प्रभावित हुए।

तापमान में आई गिरावट, कई शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे-

बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री, जबलपुर में 38.5 डिग्री और ग्वालियर में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन चार शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान-

खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला ऐसे शहर रहे जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी में सबसे कम 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

भोपाल में गर्मी और बारिश दोनों का रहा ट्रेंड-

राजधानी भोपाल में जून के महीने में गर्मी और बारिश दोनों का असर देखने को मिलता है। पिछले वर्षों में कई बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं वर्ष 2020 में जून में सबसे अधिक 16 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

इंदौर में जून में कम होती है गर्मी-

इंदौर में पिछले कई वर्षों से जून के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल शहर में करीब साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई थी। वहीं 1980 में जून महीने में 17 इंच से अधिक बारिश का रिकॉर्ड बना था।

ग्वालियर में जून में भी पड़ती है भीषण गर्मी-

ग्वालियर में जून के दौरान भी तेज गर्मी का असर बना रहता है। साल 2019 में यहां तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि मौजूदा मौसम गतिविधियों के कारण फिलहाल तापमान में राहत देखने को मिल रही है।

जबलपुर और उज्जैन में मानसून से पहले अच्छी बारिश का ट्रेंड-

जबलपुर में मानसून की एंट्री के साथ ही अच्छी बारिश होती है और पिछले एक दशक में जून के दौरान कोटे की लगभग 30 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। वहीं उज्जैन में भी जून के महीने में 2.5 से 8 इंच तक बारिश होने का ट्रेंड रहा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान, CM योगी से मिलने लखनऊ पहुंचेंगे किसान

मध्य प्रदेश में 200 नवजात बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, कमलनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

Bhopal: मध्य प्रदेश में 200 नवजात बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, कमलनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के एचआईवी पीड़ित पाए जाने पर चिंता जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल में 200 से अधिक एचआईवी पॉजिटिव बच्चों … Read more

भोपाल में बकरीद को लेकर सरकार सख्त, खुले में नमाज और कुर्बानी पर जारी हुए निर्देश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने सभी जिलों में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने सभी लोगों से शांति, साफ-सफाई और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

देशहित में पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाएं, केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनता से आत्मीय अपील

Bhopal: देशहित में पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाएं, केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनता से आत्मीय अपील

Bhopal: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ऊर्जा बचत’ अपील पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में एक जनसभा … Read more