AAP में बड़ा सियासी भूचाल, 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान
आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने दावा किया था कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।