एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हुआ। हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराने पर करंट फैल गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। परिवार ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।