बंगाल के फालता की 285 सीटों पर फिर मतदान शुरू, हर बूथ पर बढ़ाई गई सुरक्षा, 24 मई को आएंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर ईवीएम गड़बड़ी और छेड़छाड़ के आरोपों के बाद आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है।