सरकारी निर्देशों के बाद एडिटेड वर्जन में फिर रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा

रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी यह फिल्म अब दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई है। नए साल से एक दिन पहले भी फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी मजबूत बनी रही। हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 22.72% दर्ज की गई।