उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर सीजन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल आयोजित

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर का सीजन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। राज्य का वन विभाग इसको लेकर पूरी तरह तैयार है। गुरुवार, 18 फरवरी को प्रदेशभर में फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक के मुताबिक इस बार बारिश और बर्फबारी कम हुई है। इसका असर ड्राई सीजन पर पड़ा है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है।

मानव–वन्यजीव टकराव बना गंभीर संकट, तमिलनाडु में एक दशक में 685 लोगों की मौत

सालाना इंसान-वन्यजीव संघर्ष में मौतें

तमिलनाडु में पिछले दस साल में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष में 685 मौतें हुई हैं। वन विभाग ने चेतावनी दी कि सिर्फ तकनीकी उपाय पर्याप्त नहीं हैं, इसके लिए लोकल समुदाय की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष भयावह, 25 साल में 1400 से ज्यादा मौतें

झारखंड में हाथियों और इंसानों के बीच टकराव लगातार खतरनाक होता जा रहा है। साल 2000 से 2025 के बीच राज्य में हाथियों के हमलों में 1400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हमलों से झारखंड के कई इलाकों में डर का माहौल है। कई गांवों से सैकड़ों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

अरावली को बचाने के लिए केंद्र का सबसे सख्त फैसला

दिल्ली से गुजरात तक फैली प्राचीन अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार के मुताबिक अरावली सिर्फ पहाड़ों की एक श्रृंखला नहीं है, बल्कि उत्तर भारत का प्राकृतिक सुरक्षा कवच है।