दिल्ली में अमित शाह का बड़ा ऐलान, ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ के साथ यमुना सफाई का भी तैयार हुआ मास्टर प्लान

दिल्ली में अमित शाह का मिशन 70 लाख पौधारोपण

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ की शुरुआत की। इस दौरान 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाई गई, नई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ और यमुना की सफाई, रिज क्षेत्र के विकास तथा पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी गई।

लद्दाख में पर्यावरण बचाने के लिए बड़ी पहल, 100 पूर्व सैनिक संभालेंगे मोर्चा, मौके पर ही काट सकेंगे चालान

बढ़ते पर्यटन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बीच लद्दाख प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। केंद्र शासित प्रदेश में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 100 पूर्व सैनिकों को नए पर्यावरण संरक्षण बल (Environmental Protection Force-EPF) में शामिल किया गया है। लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने EPF के जवानों को हरी झंडी दिखाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती पकड़, पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Guardian of the Blue Horizon’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सम्मान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वह सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति हर्मिनी के आभारी हैं।

सेशेल्स में PM Modi का बड़ा संदेश, ‘हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पृथ्वी को अधिक हरित और टिकाऊ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।

राजस्थान को मिली 1150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर इलेक्ट्रिक बस का पूजन किया और बस में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने की बड़ी तैयारी, धूल रहित सड़कें और हरियाली बढ़ाने के लिए हुआ अहम समझौता

राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से राहत दिलाने और सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, इन कूलिंग जोन का निर्माण मुख्य रूप से बांस से किया गया है, जिससे पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़ता है।

स्टडी में बड़ा खुलासा: हिमालय तक पहुंचा प्रदूषण, गंगा के मैदानों में 20% बढ़ा खतरा

हिमालय तक पहुंचा प्रदूषण

नई रिसर्च में सामने आया है कि देश में बढ़ता वायु प्रदूषण अब हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। बिहार और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। थर्मल प्लांट, कचरा और बायोमास जलाने से हालात गंभीर बने हुए हैं।

दिल्ली में प्रदूषण से जंग! कीर्ति नगर में लगीं हाईटेक ‘डस्ट कैचर’ मशीनें, 1 घंटे में 3 लाख लीटर हवा करेंगी साफ

दिल्ली की जहरीली हवा को साफ करने के लिए अब टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। राजधानी के कीर्ति नगर इलाके में पहली बार पोल माउंटेड डस्ट कैचर मशीनें लगाई गई हैं। इस हाईटेक मशीन का चयन IIT दिल्ली द्वारा आयोजित एक इनोवेशन चैलेंज के जरिए किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि ये मशीनें स्थानीय स्तर पर प्रदूषण कम करने में असरदार साबित हो सकती हैं।

भारत विकास परिषद लक्ष्य शाखा की बाल संस्कार कार्यशाला का समापन, बच्चों को दिए संस्कार और स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश

Bharat Vikas Parishad की लक्ष्य शाखा, प्रयाग प्रांत द्वारा सौंदर्य प्रतिमा मेमोरियल विद्यालय में आयोजित त्रि-दिवसीय “बाल संस्कार कार्यशाला” का गुरुवार को समापन हो गया।

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर सीजन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल आयोजित

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर का सीजन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। राज्य का वन विभाग इसको लेकर पूरी तरह तैयार है। गुरुवार, 18 फरवरी को प्रदेशभर में फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक के मुताबिक इस बार बारिश और बर्फबारी कम हुई है। इसका असर ड्राई सीजन पर पड़ा है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है।