हिमाचल और उत्तराखंड में जंगलों की आग का कहर, सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा खाक, हालात बेकाबू

जंगलों की आग ने बढ़ाया खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने बड़ा नुकसान किया है। सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं और कई क्षेत्रों में आग तेजी से फैल रही है। प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने में जुटे हैं।

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर सीजन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल आयोजित

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर का सीजन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। राज्य का वन विभाग इसको लेकर पूरी तरह तैयार है। गुरुवार, 18 फरवरी को प्रदेशभर में फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक के मुताबिक इस बार बारिश और बर्फबारी कम हुई है। इसका असर ड्राई सीजन पर पड़ा है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है।