उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर सीजन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल आयोजित

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर का सीजन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। राज्य का वन विभाग इसको लेकर पूरी तरह तैयार है। गुरुवार, 18 फरवरी को प्रदेशभर में फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य वन संरक्षक सुशांत कुमार पटनायक के मुताबिक इस बार बारिश और बर्फबारी कम हुई है। इसका असर ड्राई सीजन पर पड़ा है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है।