पटियाला में पुलिस एनकाउंटर, वांछित बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार
पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सीआईए स्टाफ पटियाला और थाना बनूड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित अपराधी को एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन ही पटियाला जिले में करीब 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।