समुद्र की ओर दागी उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल, साउथ कोरिया-जापान ने किया अलर्ट जारी

उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

उत्तर कोरिया ने समुद्र की दिशा में मिसाइल दागी, जिसे बैलिस्टिक मिसाइल माना जा रहा है। यह घटना अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के दौरान हुई। जापान और दक्षिण कोरिया ने लॉन्च की पुष्टि करते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल समुद्र में गिरी और पूरे मामले का विश्लेषण किया जा रहा है।

हिंद महासागर में फंसा ईरानी युद्धपोत, श्रीलंका से मांगी जलीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति

हिंद महासागर में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में ईरान का युद्धपोत IRIS DENA डूबने के बाद अब एक और ईरानी युद्धपोत इस इलाके में फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जिस ईरानी नौसैनिक बेड़े पर हमला हुआ वह भारत के विशाखापत्तनम से एक सैन्य अभ्यास पूरा करने के बाद अपने देश लौट रहा था।

ईरान-इजरायल युद्ध चरम पर, भारतीयों की चिंता बढ़ी; कई उड़ानें रद्द

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका के समर्थन से हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei समेत करीब आठ शीर्ष नेताओं की मौत की खबर है। गाजियाबाद के गोविंदपुर इलाके के रहने वाले राकेश मित्तल का बेटा मन्नू मित्तल पिछले चार साल से दुबई में नौकरी कर रहा है। हालिया हमलों के बाद परिवार बेहद चिंतित है।

तेहरान समेत 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 की मौत

इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हवाई हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ईरान साफ कह चुका है कि वह अपने मिसाइल प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं करेगा।

बड़गाम में प्रदर्शन, ईरान पर हमले के बाद कश्मीर में गूंजे नारे

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लगातार हवाई हमले जारी हैं। ईरान के आसपास अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच हमले की आशंका पहले से जताई जा रही थी। शनिवार सुबह इजरायल ने पहला हमला किया।