“तुम हद पार कर रहे हो, अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते”, लेबनान कार्रवाई पर ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई फटकार
लेबनान में बढ़ती इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तनाव की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को फटकार लगाई। वहीं, सीजफायर बनाए रखने के प्रयास भी जारी हैं।