मिडिल ईस्ट संकट का बाजार पर असर: सोना चमका, चांदी 2% से ज्यादा उछली

मिडिल ईस्ट तनाव से सोना-चांदी में उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और महंगाई की आशंका के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। निवेशक जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से सोना हुआ और मजबूत, 2026 में 25% की जोरदार तेजी जारी

मध्य पूर्व तनाव से सोने की तेजी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने के भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं। निवेशक महंगाई और जोखिम से बचने के लिए सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

मिडिल ईस्ट टेंशन का बाजार पर असर, सोना-चांदी में बड़ी तेजी के संकेत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल–ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध ने ग्लोबल मार्केट में हलचल तेज कर दी है। तनाव का असर सिर्फ सोना-चांदी तक सीमित नहीं है। कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, तीन दिनों में चांदी 36% और सोना 17% टूटा

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को चांदी की कीमत में 52,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट चांदी भी 1.2 डॉलर यानी 1.42 प्रतिशत गिरकर 83.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि निवेशकों की नजर अब मध्य पूर्व की स्थिति, यूरोप, यूके और भारत की मौद्रिक नीतियों पर रहेगी।

रिकॉर्ड ऊंचाई से सीधे फिसलाव: सोना 1.37 लाख के नीचे, चांदी में 9% की बड़ी टूट

सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट

सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट जारी है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें तेजी से गिरी हैं। मुनाफावसूली, वैश्विक संकेत और डॉलर की मजबूती इस गिरावट के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

सोने-चांदी की कीमतों ने बनाया नया इतिहास, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश विकल्पों की बढ़ती मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में यह ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी फिसले, रिकॉर्ड तेजी पर लगा ब्रेक

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली और सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ने के चलते दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं। Choice Broking के आमिर मकड़ा ने कहा कि चांदी की तेज गिरावट यह दिखाती है कि यह वैश्विक जोखिम संकेतों पर बेहद तेजी से प्रतिक्रिया देती है।

साल के अंतिम दिन सोने-चांदी के भाव में गिरावट, सिल्वर 14,000 रुपए से अधिक सस्ता हुआ

चांदी-सोने की बड़ी गिरावट

साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी 14,000 रुपए से अधिक सस्ती हुई, जबकि सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव रहा। निवेशकों ने रिकॉर्ड बढ़त के बाद मुनाफा कमाने के लिए बिक्री की।

Gold Silver Price: सोना और चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, फेड की ब्याज दर कटौती से मिली बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का उछाल

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण सोना और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। भारतीय एमसीएक्स पर सोना 1,38,676 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,24,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। डॉलर कमजोर होने और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई।

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंचीं

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के चलते सर्राफा बाजार में तेजी बनी हुई है।