मध्य पूर्व में शांति के संकेत से सोना-चांदी चमके, कीमतों में करीब 1% तक उछाल
मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में कीमती धातुओं के भाव बढ़े। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।