नाइजीरिया में खूनी हमला, 30 से ज्यादा ग्रामीणों की हत्या, कई अगवा

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के कासुवान-दाजी गांव में बंदूकधारियों ने भीषण हमला कर दिया। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कम से कम 30 ग्रामीणों की मौत हो गई। उधर, उत्तरी नाइजीरिया के योबे प्रांत में एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। योबे नदी में नाव पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं।

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का कहर जारी, सिंध में बस से 18 यात्रियों का अपहरण

PAKISTAN

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला सिंध प्रांत से सामने आया है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक यात्री बस को निशाना बनाते हुए कम से कम 18 लोगों का अपहरण कर लिया। जियो न्यूज से बातचीत में बस में सवार एक महिला यात्री ने बताया कि मौके पर करीब 20 हथियारबंद हमलावर मौजूद थे। सभी के चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में हथियार थे।