गुयाना में बड़ा नौका हादसा, समुद्र में पलटी यात्री फेरी: 67 लोगों को बचाया गया, कई लापता

गुयाना नौका हादसा

गुयाना में 116 लोगों को लेकर जा रही यात्री नौका समुद्र में पलट गई। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि कई लोग लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं तथा हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।

ट्रंप के चुनावी हस्तक्षेप के आरोपों को चीन ने किया खारिज, कहा- अमेरिकी वोटर ही तय करते हैं नतीजे

ट्रंप के आरोपों पर चीन का बड़ा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर चुनावी हस्तक्षेप और मतदाताओं का डेटा चुराने का आरोप लगाया। चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अमेरिकी चुनावों का फैसला केवल वहां के मतदाता करते हैं और वह किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: ट्रंप ने दी 1000 मिसाइलों की चेतावनी, ईरान ने कहा- अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं

ट्रंप-ईरान तनाव, 1000 मिसाइलों की धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनकी हत्या की कोशिश होने पर 1000 मिसाइलों से जवाब दिया जाएगा। वहीं ईरान ने कहा कि उसे अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह हर स्थिति के लिए तैयार है।

श्रीलंका की जेल में खूनी गैंगवार, 23 की मौत; 100 से ज्यादा घायल, ड्रग्स नेटवर्क पर जांच तेज

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की एक हाई-सिक्योरिटी जेल में देर रात खूनी हिंसा भड़क गई। हिंसा बढ़ने के बाद प्रशासन ने दंगा नियंत्रण बल के साथ पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को जेल में तैनात किया।

ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में जुटे शीर्ष नेता, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा की गैरमौजूदगी से बढ़ा सस्पेंस

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद राजधानी तेहरान में आयोजित जनाजे की नमाज में देश के कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को ईरान और इराक के कई शहरों में श्रद्धांजलि के लिए ले जाया जाएगा।

पाकिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत, 8 घायल

पाकिस्तान में बस खाई में गिरी, 40 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में क्वेटा से पेशावर जा रही बस ब्रेक फेल होने के बाद गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, कई लोगों की मौत

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में मंगलवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में इमारत की ऊपरी मंजिलों से घना काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। पूरे इलाके को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घेर लिया है।

रूस ने आर्कटिक में तैनात किया परमाणु युद्धपोत ‘एडमिरल नखिमोव’, NATO और अमेरिका को बड़ा संदेश?

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने अपना सबसे शक्तिशाली परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत ‘एडमिरल नखिमोव’ आर्कटिक क्षेत्र में स्थित सेवेरोमोर्स्क नौसैनिक अड्डे पर तैनात कर दिया है। ऑस्ट्रियाई रक्षा विश्लेषक गेरहार्ड मैंगॉट के अनुसार, रूस की यह तैनाती केवल सैन्य तैयारी नहीं बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी हो सकती है।

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन क्रैश; 11 लोगों की मौत

फ्रांस के पूर्वी हिस्से में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। नैंसी (Nancy) के पास स्थित टॉम्बलेन (Tomblaine) इलाके में स्काईडाइवर्स को लेकर उड़ान भर रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी है। विशेषज्ञ टीम विमान के मलबे की जांच कर रही है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

सऊदी अरामको का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, रविवार को रास तनुरा में सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरामको कई दशकों से अपने औद्योगिक और ऑफशोर ऑपरेशनों के लिए विमानों का इस्तेमाल करती आ रही है।