बैसाखी पर्व पर पूरे देश में उत्सव का माहौल, हर राज्य में दिखती है अलग संस्कृति और परंपराओं की झलक
भारत में बैसाखी पर्व विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। कहीं यह नए वर्ष की शुरुआत है तो कहीं फसल कटाई का उत्सव माना जाता है। यह पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है।