हिजाब पर हाथ, सियासत में बवाल: शर्मनाक, गरिमा पर सीधा हमला-इकरा हसन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल मच गया है। विपक्षी दलों और सपा सांसद इकरा हसन ने इसे महिला गरिमा और धार्मिक पहचान पर हमला बताया है। घटना के बाद राज्य में महिला सुरक्षा और मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।