कैराना की सपा सांसद इकरा हसन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सड़क जाम और हंगामे के मामले में FIR दर्ज

शामली के जसाला गांव में युवक मोनू की मौत के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया। सांसद इकरा हसन और उनके समर्थकों पर डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम और हंगामा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।