बांग्लादेश चुनाव को लेकर सीमा पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने शुरू की नाका जांच

सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता

बांग्लादेश चुनाव के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बशीरहाट में पुलिस ने नाका जांच शुरू कर दी है और वाहनों व यात्रियों की तलाशी ली जा रही है।

फ्रेजरगंज बंदरगाह से स्वदेश वापसी: भारतीय जेल से छूटे 157 बांग्लादेशी मछुआरे

समुद्र में भटके, जेल में रहे, अब घर लौटे

दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज मछली बंदरगाह से 157 बांग्लादेशी मछुआरों को स्वदेश के लिए रवाना किया गया। ये मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में भारतीय जेल में बंद थे। अदालत के आदेश और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रक्रिया के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी।

मुर्शिदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला, रघुनाथगंज से तीन नागरिक गिरफ्तार

रघुनाथगंज में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात रघुनाथगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर रामपुरा इलाके से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।