बंगाल में सत्ता बदलने के बाद कानून-व्यवस्था पर क्या बोले लोग? नदिया में लोगों ने बताई अपनी राय

बंगाल में बदले हालात? लोगों ने बताई अपनी राय

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर नदिया के लोगों ने अपनी राय साझा की। कुछ लोगों ने सुरक्षा बढ़ने का दावा किया, जबकि कुछ ने अभी और सख्त कार्रवाई की मांग की। बातचीत में महिलाओं की सुरक्षा, अपराध, गुंडागर्दी और बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा भी उठा।

सुवेंदु अधिकारी सरकार में बदल रहा बंगाल, अब तिरंगा यात्रा निकालने और जय श्रीराम बोलने में नहीं लगता डर

कोलकाता में बदले माहौल पर लोगों की राय

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता के लोगों से बातचीत कर वहां के माहौल को समझने की कोशिश की गई। ग्राउंड रिपोर्ट में तिरंगा यात्रा, जय श्रीराम, गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, सुरक्षा और बाबरी मस्जिद से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय लोगों की राय सामने आई।

‘जय श्रीराम’ बोलने से अब डर नहीं लगता? भाजपा सरकार के 5 महीने बाद बंगाल की महिलाओं ने बताया बदलाव

बंगाल में भाजपा सरकार के बाद क्या बदला?

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के 5 महीने बाद ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय महिलाओं से बातचीत की गई। महिलाओं ने धार्मिक स्वतंत्रता, सुरक्षा, गुंडागर्दी और बदलते माहौल पर अपने अनुभव साझा किए। योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे और उनके स्वागत को लेकर भी महिलाओं ने प्रतिक्रिया दी।

कोलकाता में 200 साल पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत: 19 लोग मलबे में फंसे

कोलकाता में 200 साल पुरानी इमारत गिरी

कोलकाता में भारी बारिश के बाद करीब 200 साल पुरानी इमारत का हिस्सा गिर गया। हादसे में उर्मिला शॉ की मौत हो गई, जबकि 19 लोग मलबे में फंस गए। प्रशासन, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

बीरभूम में होटल में भीषण अग्निकांड, सोते समय 7 लोगों की मौत, कई झुलसे; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

होटल में AC से लगी आग, 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के तारापीठ में सोमवार तड़के होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि रिसेप्शन के AC से आग शुरू हुई और धुआं पूरे होटल में फैल गया। मृतकों में तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

बीरभूम में TMC को बड़ा झटका! पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का पार्टी दफ्तर में मिला शव

TMC नेता आशीष बनर्जी का निधन

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC नेता आशीष बनर्जी का शव बीरभूम के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। बनर्जी 2021 तक लगातार पांच बार विधायक रहे और 2026 चुनाव में हार गए थे।

सामाजिक कार्यकर्ता ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई

अभिषेक बनर्जी पर जान से मारने का आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जान से मारने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में हेट स्पीच मामले, कथित धमकियों और मदन मित्रा के बयानों का भी जिक्र किया गया है। सीआईडी मामले की जांच कर रही है।

बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

 West Bengal Pension Hike:

West Bengal Pension Hike: सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की मासिक राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की है। इस संबंध में राज्य सचिवालय नवान्न की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

West Bengal Pension Hike: मुख्यमंत्री ने की घोषणा-

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ सरकार को चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना सरकार का संकल्प है।

West Bengal Pension Hike: अगस्त से लागू होगी बढ़ी हुई पेंशन-

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी सरकारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) और राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण पेंशन योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों को अब हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार के अनुसार, अगस्त 2026 से बढ़ी हुई पेंशन लागू होगी और 1 सितंबर 2026 से इसका भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा फायदा-

बढ़ी हुई पेंशन का लाभ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने अधिक आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

बजट में किया गया अतिरिक्त प्रावधान-

राज्य सरकार ने बताया कि वित्त विभाग की मंजूरी के बाद इस फैसले को लागू किया गया है। वर्ष 2026-27 के बजट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत अतिरिक्त खर्च का प्रावधान भी किया गया है।

जिलों और शहरी क्षेत्रों को दिए गए निर्देश-

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास अधिकारियों तथा संबंधित एजेंसियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य शहरी विकास एजेंसी को भी शहरी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों तक समय पर बढ़ी हुई पेंशन पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े- फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई GBA टीम पर हमला, 5 आरोपी हिरासत में

सरकारी स्कूलों में बदलेगी यूनिफॉर्म, पुराने ड्रेस कोड की वापसी की तैयारी

West Bengal News:

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म नीति में बदलाव की तैयारी कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DI) को निर्देश दिया है कि वे 2022 से पहले सरकारी स्कूलों में लागू यूनिफॉर्म का जिलावार सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें। यह रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर विभाग … Read more

कॉलेज के यूनियन रूम से कंडोम और नशे का सामान बरामद, छात्रों ने TMCP पर लगाए गंभीर आरोप

 West Bengal:

West Bengal: कोलकाता से सटे न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कॉलेज में यूनियन रूम का ताला खुलते ही हड़कंप मच गया। कमरे से इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट, शराब और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें, लाठियां तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। घटना के बाद कॉलेज परिसर में यूनियन रूम के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठने … Read more