फ्रेजरगंज बंदरगाह से स्वदेश वापसी: भारतीय जेल से छूटे 157 बांग्लादेशी मछुआरे
दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज मछली बंदरगाह से 157 बांग्लादेशी मछुआरों को स्वदेश के लिए रवाना किया गया। ये मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में भारतीय जेल में बंद थे। अदालत के आदेश और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रक्रिया के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी।