पीएम मोदी इथियोपिया दौरा पूरा कर ओमान रवाना, भारत-अफ्रीका रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बुधवार को इथियोपिया से ओमान के लिए रवाना हो गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण है। यह यात्रा भारत-ओमान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। दिसंबर 2023 में सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत यात्रा के बाद यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा है।

PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान पर पीएम मोदी ने जताया आभार, कहा– यह मेरे लिए गर्व का क्षण है

इथियोपिया में पीएम मोदी का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाज़ा गया। पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों की ऐतिहासिक और भरोसेमंद साझेदारी का प्रतीक बताया। इस दौरे में भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने समेत कई अहम समझौते हुए।