दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी फिसले, रिकॉर्ड तेजी पर लगा ब्रेक

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली और सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ने के चलते दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं। Choice Broking के आमिर मकड़ा ने कहा कि चांदी की तेज गिरावट यह दिखाती है कि यह वैश्विक जोखिम संकेतों पर बेहद तेजी से प्रतिक्रिया देती है।