कनाडा में कर्नाटक के युवक की गोली मारकर हत्या, टोरंटो में फैली सनसनी

कर्नाटक के नेलमंगला निवासी 37 वर्षीय युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार सहित पूरे कन्नड़ समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। चंदन कुमार पेशे से L&T कंपनी में कार्यरत थे और पिछले छह वर्षों से कनाडा में रह रहे थे। परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के अनुसार, वह विदेश में रहते हुए भी कन्नड़ संस्कृति और समाज से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।