Home » Foreign Affairs » कनाडा में कर्नाटक के युवक की गोली मारकर हत्या, टोरंटो में फैली सनसनी

कनाडा में कर्नाटक के युवक की गोली मारकर हत्या, टोरंटो में फैली सनसनी

Canada news: कर्नाटक के नेलमंगला निवासी 37 वर्षीय युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार सहित पूरे कन्नड़ समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। उन्हें शनिवार, 7 फरवरी 2026 को टोरंटो के वुडबाइन शॉपिंग सेंटर के बाहर गोली मारी गई। टोरंटो पुलिस सर्विस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:31 बजे रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे-27 के पास स्थित एक पार्किंग लॉट में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि चंदन कुमार को गोली लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2026 में टोरंटो की तीसरी हत्या

पुलिस ने इस घटना को वर्ष 2026 की टोरंटो की तीसरी हत्या के रूप में दर्ज किया है। मामले की जांच अब होमिसाइड एंड मिसिंग पर्सन्स यूनिट द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह 416-808-7400 पर संपर्क करे या क्राइम स्टॉपर्स के जरिए गुमनाम रूप से सूचना दे।

Canada news: कार में बैठे थे चंदन, तभी मारी गई गोली

कर्नाटक में रह रहे चंदन कुमार के परिवार ने बताया कि वह अपनी कार में बैठे हुए थे, तभी उन पर अचानक गोली चला दी गई। परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारत सरकार से अपील की है कि अंतिम संस्कार के लिए चंदन के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

L&T कंपनी में कार्यरत थे चंदन

Canada news: चंदन कुमार पेशे से L&T कंपनी में कार्यरत थे और पिछले छह वर्षों से कनाडा में रह रहे थे। परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के अनुसार, वह विदेश में रहते हुए भी कन्नड़ संस्कृति और समाज से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, जीबी पंत अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments