वैश्विक बाजारों की मजबूती से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में जबरदस्त खरीदारी
मंगलवार को वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 809 अंक चढ़कर 78,375 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 24,280 के ऊपर खुला। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत कई सेक्टरों में तेजी देखने को मिली, हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी और तेल-गैस क्षेत्र में गिरावट रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती दर्ज की गई।