राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, GRWM वीडियो शेयर कर बढ़ाएं भारतीय हैंडलूम की पहचान

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: पीएम का संदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पाद अपनाने और सोशल मीडिया पर GRWM वीडियो साझा करने की अपील की। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को सम्मानित किया जाएगा और भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को प्रदर्शित किया जाएगा।