भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू: व्हिस्की, कारें और ब्रांडेड कपड़े होंगे सस्ते, जानें किन चीजों पर पड़ेगा असर

भारत-UK डील से क्या-क्या सस्ता होगा?

भारत और UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है। इसके तहत भारत के अधिकांश उत्पाद बिना टैरिफ के UK जाएंगे, जबकि UK के कई सामान भारत में सस्ते मिलेंगे। इससे व्यापार, निवेश, रोजगार, MSME और कई उद्योगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

15 जुलाई से लागू होगा भारत-UK FTA, ब्रिटेन में 99% भारतीय उत्पादों को मिलेगी टैक्स से राहत

भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अब 15 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है। दोनों देशों ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। भारत और ब्रिटेन ने इस समझौते के जरिए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 56 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।