15 जुलाई से लागू होगा भारत-UK FTA, ब्रिटेन में 99% भारतीय उत्पादों को मिलेगी टैक्स से राहत

भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अब 15 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है। दोनों देशों ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। भारत और ब्रिटेन ने इस समझौते के जरिए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 56 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

आरबीआई का बड़ा बयान: देश का गोल्ड रिजर्व 880.52 टन पर सुरक्षित, सोना बेचने के सभी दावे पूरी तरह निराधार

आरबीआई: सोना बेचने की खबर गलत

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसने सोना नहीं बेचा है। भंडार 880.52 टन पर स्थिर है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में फैली अफवाहों को बैंक और सरकारी फैक्ट चेक ने गलत बताया है तथा लोगों से आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा है।

रुपया फिर टूटा: डॉलर के सामने रिकॉर्ड गिरावट, आम आदमी पर पड़ेगा असर

बुधवार को भारतीय रुपये की गिरावट का सिलसिला जारी रहा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 92.63 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपये की कमजोरी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा: पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं, खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ सकती है।