खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में उबाल, हिजबुल्लाह का रॉकेट हमला, पीएम सतर्क
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण लेबनान से हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट हमले शुरू किए। इसके जवाब में इजरायल डिफेंस फोर्स ने लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।