तेहरान समेत 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 की मौत

इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हवाई हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ईरान साफ कह चुका है कि वह अपने मिसाइल प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं करेगा।

बड़गाम में प्रदर्शन, ईरान पर हमले के बाद कश्मीर में गूंजे नारे

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लगातार हवाई हमले जारी हैं। ईरान के आसपास अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच हमले की आशंका पहले से जताई जा रही थी। शनिवार सुबह इजरायल ने पहला हमला किया।