जबलपुर क्रूज हादसा, चौथे दिन चाचा-भतीजे के शव मिले, मृतक संख्या 13, 4 बच्चे व 8 महिलाएं शामिल
जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसा हुआ जिसमें तेज हवाओं और लहरों के कारण नाव पलट गई। अब तक तेरह लोगों की मौत हो चुकी है और लगातार शव बरामद हो रहे हैं। राहत दल सर्च अभियान चला रहा है तथा लापता लोगों की तलाश जारी है।