उज्जैन में दिनदहाड़े खौफनाक हमला, युवती पर सरेआम चाकू से 15 से ज्यादा वार

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में एक युवती पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सुनील बताया जा रहा है।

बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय महासम्मेलन का किया भव्य शुभारंभ

बैतूल में राष्ट्रपति मुर्मु ने किया शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैतूल में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, पौधरोपण किया और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी देखी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

भिंड जिला अस्पताल में गिरी छत, नवजात को दूध पिला रहीं महिलाएं घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SCNU) वार्ड में बने दुग्धपान कक्ष की छत और फॉल्स सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद प्रशासन ने अस्पताल की पूरी बिल्डिंग की गहन जांच कराने के आदेश दिए हैं।

ग्वालियर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर जिले के डबरा में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अवधेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार महीने की एक मासूम बेटी है।

जबलपुर क्रूज हादसा, चौथे दिन चाचा-भतीजे के शव मिले, मृतक संख्या 13, 4 बच्चे व 8 महिलाएं शामिल

जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसा

जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसा हुआ जिसमें तेज हवाओं और लहरों के कारण नाव पलट गई। अब तक तेरह लोगों की मौत हो चुकी है और लगातार शव बरामद हो रहे हैं। राहत दल सर्च अभियान चला रहा है तथा लापता लोगों की तलाश जारी है।

शिवराज सिंह चौहान के कृषि मेले में जाने से पहले ही रोक दिए गए जीतू पटवारी, पुलिस ने घर से लेकर रायसेन तक किया कड़ा घेरा

रायसेन कृषि मेले में बड़ा सियासी बवाल

रायसेन कृषि मेले के अंतिम दिन बड़ा राजनीतिक विवाद देखने को मिला जब पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को रोक दिया। किसानों की समस्याओं और मंडियों में कम दाम मिलने के आरोपों के बीच सियासत गरमा गई। वहीं मेले के समापन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शामिल होने की तैयारी रही।

भोपाल के पास तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत, 1 घायल

भोपाल पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर

भोपाल के पास कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। दुर्घटना ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की बैरसिया रोड पर हुई। पोस्टमार्टम और जांच जारी है।

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित 16 साल का लड़का घर छोड़ा, चिट्ठी में लिखा: “मुझे मत ढूंढना”

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर अचानक घर छोड़कर चला गया। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

उज्जैन के तराना में विवाद के बाद हिंसा, पथराव और आगजनी

उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसक रूप ले गया। शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लगने की घटना के बाद शहर में अफवाह फैल गई कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आगजनी की है। अचानक मचे बवाल से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया।

मध्य प्रदेश के सागर के युवक ने अपनाया सनातन धर्म, असद खान बने अथर्व त्यागी

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक युवक ने अपने जीवन से जुड़ा अहम फैसला लेते हुए इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। अथर्व त्यागी का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि पूरी तरह अपनी इच्छा, आस्था और आत्मिक संतोष के आधार पर लिया है।