जापान की तकनीक और यूपी का स्केल मिलकर बनाएंगे विकास का नया मॉडल: सीएम योगी

यूपी-जापान साझेदारी से बढ़ेगा औद्योगिक विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में जापानी कंपनियों को निवेश का न्योता दिया। उन्होंने जापान की तकनीक, गुणवत्ता और विनिर्माण क्षमता को उत्तर प्रदेश के बड़े बाजार, कौशल, बुनियादी ढांचे और अनुकूल नीतियों से जोड़ने की बात कही। इससे उद्योग, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।