सऊदी कर्ज के बदले पाकिस्तान देगा फाइटर जेट? JF-17 सौदे पर गंभीर बातचीत

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक और सैन्य रिश्ते एक बार फिर चर्चा में हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब सऊदी अरब के करीब 2 अरब डॉलर के कर्ज को JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों के सौदे में बदलने पर बातचीत कर रहा है। पाकिस्तान हाल के महीनों में हथियार निर्यात को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। लीबिया के साथ 4 अरब डॉलर से अधिक का हथियार सौदा और बांग्लादेश से बातचीत इसी रणनीति का हिस्सा है।