Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत समेत अपने कई बड़े व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन और उत्पादन क्षमता की जांच के लिए की गई सेक्शन 301 की जांच के बाद लगाए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भारत समेत कई देशों के व्यापारिक रिश्तों पर असर पड़ सकता है। अलग-अलग देशों और उत्पादों के लिए टैरिफ की दरें भी अलग-अलग तय की गई हैं।
Trump Tariffs: भारत समेत 14 देशों पर होगी जांच
अमेरिका की इस जांच के दायरे में भारत, चीन, यूरोपीय संघ, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान, बांग्लादेश और जापान शामिल हैं। इस जांच का मुख्य उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा उत्पादन और उत्पादन क्षमता का आकलन करना है। इसी के आधार पर अमेरिका ने संबंधित देशों के उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
Trump Tariffs: चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ
अमेरिका की ओर से अलग-अलग देशों पर अलग-अलग दरों से टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। इनमें चीन पर सबसे ज्यादा 40 फीसदी तक शुल्क लगाया जाएगा। वहीं, वियतनाम पर अधिकतम 35 फीसदी तक टैरिफ लगेगा। इसके अलावा कुछ देशों पर 20 से 25 फीसदी तक टैरिफ लगाया जाएगा। भारत और थाईलैंड पर अधिकतम 25 फीसदी तक शुल्क लगाने की बात कही गई है।
जापान पर 20% और भारत पर 25% तक टैरिफ
टैरिफ की प्रस्तावित दरों के मुताबिक, भारत और थाईलैंड पर अधिकतम 25 फीसदी तक शुल्क लगाया जा सकता है। वहीं, जापान समेत कुछ अन्य देशों पर अधिकतम 20 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इस सूची में ब्रिटेन को शामिल नहीं किया गया है।हालांकि, सभी देशों पर घोषित अधिकतम दरों का वास्तविक असर एक जैसा नहीं होगा। कुछ देशों के लिए टैरिफ की दरें पहले से तय व्यापारिक समझौतों के कारण कम हो सकती हैं।
ट्रंप की टैरिफ नीति से व्यापारिक साझेदारों की बढ़ी चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कुछ देशों के साथ टैरिफ की अधिकतम सीमा तय करने पर सहमत हो चुके हैं। ऐसे में नए टैरिफ की वास्तविक दरें उन समझौतों के आधार पर अलग हो सकती हैं। अमेरिका के इस कदम से भारत समेत कई व्यापारिक साझेदारों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। अब देखना होगा कि इन टैरिफ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर कितना असर पड़ता है।
यह भी पढ़े- 5-6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ के बीमा के लालच में पति-बेटे को दिया जहर, पत्नी गिरफ्तार








