जेएनयू प्रदर्शन मामला : पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 छात्रों को जमानत
जेएनयू में हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार 14 छात्रों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी और हिंसा का आरोप लगाया था, लेकिन अदालत ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी नहीं हैं। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने प्रत्येक छात्र को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।