पटना में छात्रों पर वाटर कैनन, CRPF से भिड़ंत; TRE-4 में बदलाव की मांग पर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

पटना में छात्रों पर चला वाटर कैनन

पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 समेत भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने, डोमिसाइल नीति, पारदर्शी भर्ती और लंबित परीक्षाओं की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।

छात्रों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी हाई-पावर कमेटी

दिल्ली हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट बनाएगा कमेटी

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और 20 जुलाई की हिंसा की जांच के लिए हाई-पावर कमेटी बनाएगा। समिति में रिटायर्ड जज, पूर्व डीजीपी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर शामिल होंगे। महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों, वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की भी जांच होगी।

झारखंड बंद का आज आह्वान, रांची में बढ़ी सुरक्षा, JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

झारखंड बंद: छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन जारी है। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया। इस बीच CID ने पूर्व JPSC चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार किया, जिससे मामला और गरमा गया।

झारखंड में छात्रों के विधानसभा कूच से पहले सुरक्षा कड़ी, धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

झारखंड में छात्र मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी

झारखंड में JPSC और JSCC में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। सरकार से तीन दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बनी। छात्र आज विधानसभा मार्च करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। छात्र अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।

JPSC भर्ती विवाद- सरकार से बातचीत को तैयार छात्र: 2 शर्तें रखीं, बोले- CM से हो सीधी वार्ता, मीडिया भी रहे मौजूद

JPSC विवाद: छात्रों की 5 बड़ी मांगें

झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी CBI-ED जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट, TDPL पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे संवाद की मांग कर रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, NEET प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए निर्दोष छात्रों को तुरंत रिहा करें

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने निर्दोष छात्रों को रिहा करने, CCTV सुरक्षित रखने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। सात राज्यों से जवाब भी मांगा गया है।

बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी बड़ी राहत, दर्ज मामले होंगे वापस

बिहार-असम ने NEET प्रदर्शनकारियों को राहत दी

बिहार और असम सरकार ने NEET-UG आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों को राहत देते हुए दर्ज मामले वापस लेने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने का फैसला किया। सरकार ने भविष्य में भी आंदोलनकारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।

NEET आंदोलन से जुड़े मोहम्मद जुनैद ने लगाए बड़े आरोप, पिता की पूछताछ पर भी बोले

जुनैद के पिता ने पुलिस पूछताछ पर दिया बयान

NEET-UG आंदोलन के दौरान चर्चा में रहे मोहम्मद जुनैद के पिता ने पुलिस पूछताछ को लेकर वीडियो जारी किया। वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि उन्हें केवल सामान्य पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में घर भेज दिया गया।

छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस की घटना को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने बल प्रयोग, पेलेट गन और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, कई जिलों में हिंसा और लाठीचार्ज

 Dharmendra Pradhan Resignation:

Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया। बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने ‘जीत गए’ के नारे लगाए। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद शिवहर समेत कई जिलों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले छात्रों ने जीरोमाइल चौक पर प्रदर्शन किया।

Dharmendra Pradhan Resignation: कई जिलों में हिंसा और पथराव-

पश्चिमी चंपारण के मुहर्रम चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सिवान में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और 10 राउंड हवाई फायरिंग की।

सीतामढ़ी में एसपी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल-

सीतामढ़ी में अंबेडकर कल्याण छात्रावास से निकला आक्रोश मार्च शंकर चौक पहुंचते ही उग्र हो गया। उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित एक एसआई समेत कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एसपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

आरा में ट्रेन रोकी, छपरा में BDO घायल-

आरा रेलवे स्टेशन पर छात्र संगठनों ने पटना–बक्सर पैसेंजर ट्रेन रोककर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। वहीं छपरा में प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में सदर बीडीओ दृष्टि पांडेय घायल हो गईं। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया।

नालंदा में बंद का सीमित असर-

नालंदा जिले में बिहार बंद का असर अपेक्षाकृत कम रहा। अधिकांश बाजार खुले रहे और जनजीवन सामान्य रहा। हालांकि, एहतियात के तौर पर कई सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए।

पुलिस अलर्ट पर, हालात पर नजर-

राज्य के संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खड़गे का बड़ा हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार