Kane Williamson Retirement: केन ‘मामा’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास; न्यूजीलैंड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे खबर साझा करते हुए पोस्ट के ज़रिए उनका शुक्रिया अदा किया।

Kane Williamson Retirement:

​Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Kane Williamson ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के दौरान उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला लिया।

Kane Williamson Retirement:लॉर्ड्स में किया संन्यास का ऐलान-

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले के बाद इंटरव्यू के दौरान केन विलियमसन ने अपने संन्यास की घोषणा की। मैच में वह पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में 18 रन ही बना सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे और उन्हें लगता है कि अब सही समय आ गया है।

विलियमसन ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इतने वर्षों तक न्यूजीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और बदले में टीम से उन्हें उससे कहीं अधिक प्यार और सम्मान मिला।

Kane Williamson Retirement:फैब फोर के सबसे शांत और क्लासिक बल्लेबाज-

केन विलियमसन आधुनिक क्रिकेट के मशहूर “फैब फोर” का हिस्सा रहे हैं। इस सूची में Virat Kohli, Joe Root और Steve Smith जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।

अपनी तकनीक, धैर्य और शांत स्वभाव के कारण विलियमसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Kane Williamson Retirement:आंकड़ों में केन विलियमसन का शानदार करियर-

केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं।

करियर की प्रमुख उपलब्धियां:

  • कुल 48 अंतरराष्ट्रीय शतक
  • टेस्ट क्रिकेट में 33 शतक
  • वनडे क्रिकेट में 15 शतक
  • टेस्ट में 6 दोहरे शतक
  • न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रन
  • 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
  • 2016 से 2024 तक टीम की कप्तानी

कप्तानी में दिलाया पहला आईसीसी खिताब-

विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने वर्ष 2021 में अपना पहला आईसीसी विश्व खिताब जीता था । उन्होंने फाइनल में भारत को हराकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल 2021 का खिताब अपने नाम किया था ।

इसके अलावा वर्ष 2019 के वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उसी साल उन्हें टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला।

टेस्ट करियर में विराट को पीछे छोड़ा-

टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपने करियर में 9515 टेस्ट रन बनाए है , जो विराट कोहली के 9230 टेस्ट रनों से अधिक हैं। यह उपलब्धि उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है।

न्यूजीलैंड टीम ने कहा शुक्रिया-

केन विलियमसन के संन्यास के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट “ब्लैककैप्स” ने भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें धन्यवाद कहा है ।

पोस्ट में लिखा गया कि न्यूजीलैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले रहे हैं। टीम ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके शानदार करियर के लिए आभार व्यक्त किया।

एक महान करियर को सलाम-

केन विलियमसन केवल एक महान बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक कप्तान और शानदार टीम खिलाड़ी भी रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी, नेतृत्व क्षमता और विनम्र स्वभाव ने उन्हें दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा खिलाड़ी बनाया। उनके संन्यास के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक ऐसे खिलाड़ी को अलविदा कह रहा है जिसने अपने खेल और व्यक्तित्व से करोड़ों दिल जीते।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम हुआ मेहरबान, अगले चार दिन तक गर्मी से राहत के आसार, बाहर जाने का कर सकते है प्लान!

Written by- Saloni Bhardwaj