ओडिशा के मयूरभंज में नॉरवेस्टर तूफान ने मचाई तबाही

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को अचानक आए नॉरवेस्टर तूफान (बवंडर) ने भारी नुकसान पहुंचाया। तूफान के चलते कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई और कई सड़कें बंद हो गईं।