लखनऊ रेंज के IG किरण एस. को मिला इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस, यूपी पुलिस के लिए गर्व का क्षण

उत्तर प्रदेश पुलिस के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस. को वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय अपराध जांच में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ के प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा 24 से 27 नवंबर 2025 के बीच मोरक्को के माराकेच में आयोजित इंटरपोल महासभा के 93वें सत्र के दौरान की गई थी।

खेरी पहुंचे लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, थानों और बॉर्डर पोस्ट का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र खेरी का दौरा किया। इससे पहले गुरुवार को आईजी किरण एस सीतापुर दौरे पर थे। वहां उन्होंने एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, कंप्यूटर लैब और कैंटीन का निरीक्षण किया था।