लियोनेल मेसी ने अनंत अंबानी के वंतारा का किया दौरा, भारतीय परंपरा और वन्यजीव संरक्षण से हुए प्रभावित

दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा का विशेष दौरा किया। वंतारा एक आधुनिक वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है, जहां प्रकृति और जीवों के प्रति सम्मान को सनातन परंपरा के अनुरूप महत्व दिया जाता है। दौरे के अंत में मेसी ने नारियल अर्पण और मटका फोड़ जैसी पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लिया। समारोह शांति और कल्याण के मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। मेसी अपनी ‘लियो मेसी फाउंडेशन’ के जरिए पहले से ही सामाजिक और मानवीय कार्यों से जुड़े हैं।