13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी हथिनी महादेवी: फूलों की बारिश से हुआ भव्य स्वागत, वनतारा भेजने का हुआ था विरोध

महादेवी की 13 महीने बाद कोल्हापुर वापसी

हथिनी महादेवी 13 महीने बाद गुजरात के वनतारा से कोल्हापुर लौट आई। नांदणी जैन मठ पहुंचने पर हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। हाई पावर कमेटी ने उसकी वापसी के साथ स्वास्थ्य जांच, देखभाल और आयोजनों में इस्तेमाल पर कई शर्तें भी लागू की हैं।