वोटिंग से पहले ही महायुति का दबदबा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Maharashtra civic elections: वोटिंग से पहले ही महायुति का दबदबा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले महायुति ने 68 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है, जिसे बीजेपी ने सुशासन की जीत बताया है। दूसरी ओर, विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और लोकतंत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।