क्रीमिया में रूसी Su-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

क्रीमिया में शुक्रवार को रूसी एयरफोर्स का एक Su-30 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुआ। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही क्रीमिया में एक और बड़ा विमान हादसा हुआ था।

“ईरान का इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइल हमला, होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव

अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी मंशा साफ कर दी है। बृहस्पतिवार को ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट खुलवाना उनका काम नहीं है और उन्होंने दावा किया कि ईरान का खतरा अब खत्म हो चुका है।

मिडिल ईस्ट में तनाव: अमेरिका ने मरीन कमांडो उतारे, वैश्विक जंग का खतरा बढ़ा

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब और भी खतरनाक रूप ले रहा है। पिछले दो हफ्तों से चल रही इस भीषण जंग में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है और हालात अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। यूएसएस त्रिपोली अमेरिकी नौसेना का बड़ा हमला करने वाला जहाज है। इसके साथ गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस रोबर्ट स्मॉल्स और डिस्ट्रॉयर यूएसएस राफेल पेरालता भी हैं।